गोरखपुर, मई 11 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के महेशपुर टोला मेहंदिया निवासी सर्वजीत पुत्र जयराम (50 वर्ष) रविवार रात गोरखपुर जाने के लिए घर से निकले थे। वह फरेंदा से ट्रेन में सवार होकर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन जैसे ही पीपीगंज स्टेशन से आगे बढ़कर तिघरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, तभी अचानक सर्वजीत ट्रेन से गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह बेहोशी की हालत में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में पड़े रहे। सोमवार सुबह करीब सात बजे स्थानीय गांव बगहीभारी और गोलीगंज की महिलाएं व बच्चे रेलवे ट्रैक के पास गए थे। इसी दौरान उनकी नजर घायल व्यक्ति पर पड़ी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर-बढ़नी रेल मार्ग पर अधेड़ ट्रेन से गिरकर गंभीर घायल सूचना मिलने पर पीपीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी आदित्य सिंह की देख...