उरई, मार्च 29 -- उरई। कालपी रेलवे स्टेशन के पास 01416 गोरखपुर पुणे एक्सप्रेस स्पेशल का इंजन फेल हो गया। अचानक तकनीकी खामी आने से गाड़ी खड़ी हो गई। इससे गर्मी में यात्री परेशान होते रहे। सूचना के बाद पहुंचे नए इंजन को लगवाकर गाड़ी को रवाना किया। इससे करीब दो घंटे यात्री लेट हो गए। यात्रियों ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेन के इंजन में दिक्कत आने की वजह से गाड़ी को रोका गया। गोरखपुर से पुणे जाने वाली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का रविवार को इंजन दगा दे गया। कालपी स्टेशन के समीप इंजन फेल हो गया। जब काफी प्रयास के बाद जब गाड़ी आगे नहीं बढ़ी तो कंट्रोल को सूचना दी गई। सूचना पाकर स्थानीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और इंजन को चेक किया गया। इसी बीच पुखरायां के चौरा रेलवे स्टेशन से नए इंजन को मंगवाया गया। घटना सुबह आठ बजे हुई। करीब डेढ़ घंटे यानि सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.