नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रेलवे ने गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस ट्रेन को इज्जतनगर तक विस्तार किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और वाणज्यि एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने गुरुवार को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विस्तार से उत्तर प्रदेश के लोगों को बहुत फायदा होगा। पीलीभीत-इज्जतनगर सेक्शन पर 15009/15010 गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस नए मार्ग से चलेगी। रेल भवन में आयोजित समारोह में रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि पीलीभीत, बरेली और आस-पास के दूसरे इलाकों के विकास के लिए मेरे साथी मंत्री एवं पीलीभीत से सासंद जितिन प्रसाद बहुत मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश की रेलवे परियोजनाओं के लिए 19,000 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है, जिससे राज्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.