गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत पर हुई सबसे अधिक पत्थरबाजी
मुजफ्फरपुर, मार्च 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर जंक्शन से हफ्ते में छह दिन दो वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन होता है। एक जोगबनी-दानापुर और दूसरी गोरखपुर-पाटलिपुत्र के बीच चलती है। गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत को पत्थरबाज सबसे अधिक निशाना बना रहे हैं। इस पर बीते नौ महीने में नौ बार से अधिक पत्थरबाजी की घटना हो चुकी है। जोगबनी-दानापुर वंदे भारत पर अबतक दो बार पत्थर फेंके गए हैं।आरपीएफ की कार्रवाई और पत्थरबाजों को दबोचने के बाद भी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इससे आरपीएफ की पेट्रोलिंग, कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रमों पर सवाल उठ रहे हैं। अबतक मुजफ्फरपुर आरपीएफ के अधीन क्षेत्र में पत्थरबाजी की दो घटनाएं हुई हैं। वहीं, नारायणपुर और समस्तीपुर आरपीएफ के अधीन क्षेत्र में एक-एक घटना हुई है। इसके अलावा, बापूधाम मोतिहारी के क्षेत्राधिकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.