गोपालगंज, अप्रैल 6 -- गोपालगंज, हमारे प्रतिनिधि। सोमवार को छपरा-थावे रेलखंड पर गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के अचानक निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रेलवे की ओर से अपरिहार्य कारणों से ट्रेन के परिचालन को रद्द किए जाने की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि इस रेलखंड पर सुबह के समय पटना जाने के लिए गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ही प्रमुख ट्रेन है। इससे छात्र, मरीज तथा कोर्ट-कचहरी के कार्य से जाने वाले लोग पटना तक यात्रा करते हैं। सोमवार को थावे जंक्शन, गोपालगंज, रतनसराय, सिधवलिया, दिघवा दुबौली और राजापट्टी स्टेशन पर सैकड़ों यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। बाद में उन्हें पता चला कि ट्रेन का परिचालन निरस्त कर दिया गया है। इसके बाद यात्रियों ने नाराजगी जताई और वापस लौट गए। दिघवा दुबौली के मनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.