कुशीनगर, मई 18 -- पडरौना, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- गौशाला में घुसकर युवक पर हमला, फायरिंग से दहशत रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावें टोला भड़कुड़वा में चार दिन पूर्व बाजार से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया था। घायल युवक का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। विवेचक गोरखपुर पहुंच कर पीड़ित का बयान दर्ज किया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।घटना का विवरण सिधावें के भड़कुड़वा निवासी रामाश्रय पुत्र स्व. धर्मेन्द्र प्रसाद बाजार से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने रामाश्रय के पेट, बाएं कंधे और कान के नीचे ताबड़...