गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान और आयोग की अन्य सदस्य गुरुवार को नौकायन केन्द्र पहुंचीं। इसके बाद महिला आयोग की सभी सदस्य उपाध्यक्ष चारु चौधरी के आवास पर पहुंचीं, जहां सभी का स्वागत किया गया। पूर्व महापौर एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अंजू चौधरी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महिला आयोग की गीता बिंद, सुनीता सैनी, संगीता जैन, सपना कश्यप, मीनाक्षी भराला, प्रतिभा कुशवाहा, एकता सिंह, सुजीता कुमारी, सुनीता श्रीवास्तव, रेणु गौड़, गीता विश्वकर्मा, अनीता गुप्ता, मीना कुमारी, ऋतु शाही, नीलम प्रभात, पुष्पा पांडेय, पूनम द्विवेदी, अनुपमा सिंह लोधी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहीं। इस दौरान पूर्व महापौर सत्या पांडे, एम्स की डायरेक्टर मेजर जनरल विभा दत्...