गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। गर्मी के दिनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए 05101/05102 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल का संचलन 29 फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल 07 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को गोरखपुर से शाम 4 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05102 नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 08 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार एवं रविवार को नई दिल्ली से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान कर देर रात 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.