गोरखपुर, फरवरी 21 -- गोरखपुर। अस्पताल की ओपीडी से लेकर ओटी तक अपनी क्षमता दिखाने वाले डॉक्टर अब खेल के मैदान पर जौहर दिखाएंगे। मौका है गोरखपुर डॉक्टर प्रीमियर लीग का। इस लीग में जिले के डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। यह मैच डे-नाइट के होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को शाम छह बजे केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन सिटी हॉस्पिटल एवं राजबंशी हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें आठ अस्पतालों की टीमें शिरकत करेंगी। आयोजकों ने बताया कि यह लीग केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, फिटनेस, मानसिक संतुलन और प्रोफेशनल लाइफ बैलेंस का सशक्त संदेश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.