गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात रहे एक दरोगा के गोरखपुर जोन में तबादले के बाद छह महीने तक आमद न कराने का मामला सामने आया है। जुलाई 2025 में गोरखपुर जोन में स्थानांतरण होने के बावजूद संबंधित दरोगा ने जनवरी 2026 में जाकर पुलिस लाइन गोरखपुर में आमद दर्ज कराई। इसके पहले दरोगा की तलाश की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक दरोगा उमेन्द्र राय का 11 जुलाई को गोरखपुर जोन में ट्रांसफर किया गया था। यहां 18 जुलाई तक गोरखपुर जोन के गोरखपुर जिले में नियमों के अनुसार आमद करनी थी, लेकिन वह इस दौरान कहां तैनात रहा और किसके आदेश पर ड्यूटी करता रहा, इसका कोई स्पष्ट रिकॉर्ड नहीं मिला है। 20 जनवरी 2026 को दरोगा ने पुलिस लाइन आमद किया है। छह महीने तक दरोगा के लापता रहने की जानकारी सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.