मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। माड़ीपुर में रेलवे लाइन के पास से शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार शातिर यूपी के कुशीनगर जिले के विशुनपुर थाना के मेहरावा निवासी राज मोहम्मद और पारू फतेहाबाद का संतोष कलवार सजायाफ्ता हैं। दोनों की गिरफ्तारी गोरखपुर जंक्शन से 2015 में हुई थी। कोर्ट से जमानत लेकर बाहर निकले थे। फिर जमानत टूटने के बाद भी वापस जेल नहीं गए और नशाखुरानी गिरोह खड़ा कर दिया। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की पूछताछ में दोनों ने इसका खुलासा किया है।रेल पुलिस के मुताबिक, इनके गिरोह में बिहार के अलावा यूपी, दिल्ली व हरियाणा तक के शातिर शामिल हैं। बीते सात-आठ साल में 100 से अधिक नशाखुरानी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। यह भी पढ़ें- नशीले इंजेक्शन की तस्करी में अंतरराज्यीय गिरोह के दो अभियुक्त दबोचे यह इतने शातिर हैं कि अपने पास...