गोरखपुर जेल के जिस पेड़ की डाल काटनी थी, उसकी हो रही सुरक्षा, जानें वजह
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 24 -- UP News: गोरखपुर जेल में लगा एक पेड़ इन दिनों खास चर्चा में है। सुरक्षा के लिहाज से उसे काटना था, लेकिन अब उसकी सुरक्षा की जा रही है। दो बंदी रक्षक उसकी 24 घंटे पहरा दे रहे हैं। दुष्कर्म के आरोपी बंदी विपिन के पिछले महीने फरार होने के बाद जेल परिसर यह पेड़ जांच का सबसे अहम किरदार बन गया है। दरअसल, बंदी के फरार होने के बाद जेल प्रशासन ने उसके निकलने के संभावित रास्ते तलाशे। जेल की दीवार के पास पेड़ और उसकी एक डाल ऐसी मिली, जिससे दीवार तक पहुंचने की संभावना जताई गई। अंदाजा लगाया गया कि विपिन पेड़ पर चढ़ा होगा और डाल के सहारे दीवार तक पहुंचकर दूसरी तरफ कूद गया होगा। इसी संभावना के आधार पर जेल प्रशासन की रिपोर्ट तैयार हुई। लेकिन जेलर इस संभावना को ही अंतिम सच नहीं मान रहे हैं। उन्हें आशंका है कि बंदी किसी दूसरे र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.