लखनऊ, अगस्त 19 -- घाघरा घाट-बुढ़वल के बीच 11.77 किमी लंबी तीसरी लाइन पर ट्रेनों का नियमित संचालन 20 अगस्त से शुरू हो जाएगा। इस लाइन के शुरू होने से लखनऊ-गोरखपुर के बीच ट्रेनों को लगने वाले समय में कमी आएगी। लखनऊ-गोरखपुर रेल खंड पर गोंडा-करनैलगंज के बीच 23.65 किमी लंबी तीसरी लाइन पर ट्रेनों का नियमित संचालन पहले से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- घाघरा घाट-बुढ़वल रूट पर कल से नियमित चलेंगी ट्रेनेंबिहार तक की ट्रेनों को लाभ मिलेगा- हाल में घाघरा घाट-बुढ़वल पर सफल स्पीड ट्रायल किया गया था। इस दौरान ट्रेन की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा रखी गई थी। विद्युतीकरण का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने इस लाइन को यातायात के लिए तैयार कर लिया है। इसका सीधा लाभ यात्रियों को ट्रेनों के सुचारु संचालन के रूप में मिलेगा। ट्रेनों के समय पर चलने की संभावना बेहतर ...