गोरखपुर जंक्शन पर सुरक्षा एवं हरियाली को बढ़ावा दे रहा रेलवे
गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर मार्गदर्शन में लखनऊ मंडल ने यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर को स्वच्छ-सुंदर बनाने के उद्देश्य से गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के गेट संख्या एक और दो बीच के नई फैंसिंग का काम किया है। गोरखपुर स्टेशन के निदेशक रतनदीप गुप्ता के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए हैं। यह पौधे स्टेशन को हरित एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इसके साथ ही नई फैंसिंग से स्टेशन परिसर में अनाधिकृत प्रवेश पर नियंत्रण होगा तथा यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि लखनऊ मंडल यात्री सुविधाओं के साथ-साथ स्टेशनों के सौंदर्यीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.