प्रयागराज, सितम्बर 22 -- पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोंडा खंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 24 से 27 सितंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 25 से 27 सितंबर तक कुछ ट्रेनों के अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, खलीलाबाद, मनकापुर और अन्य स्टेशनों पर ठहराव निरस्त रहेंगे। 07076 गोरखपुर-हैदराबाद को 27 सितंबर को 150 मिनट पुनर्निर्धारित किया जाएगा। इसके अलावा मसकनवां और स्वामी नारायण छपिया स्टेशनों पर कई ट्रेनों के ठहराव भी निरस्त किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...