गोरखपुर क्वींस की संजू-अनुष्का लाइटवेट पेयर्स के सेमीफाइनल में
गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मेजबान गोरखपुर क्वींस की संजू कुमारी और अनुष्का पटेल की जोड़ी ने गुरुवार को 'अस्मिता नेशनल महिला रोइंग लीग' में उत्साहजनक प्रदर्शन किया। उन्होंने लाइटवेट महिला पेयर्स में 3:59.7 के समय के साथ शीर्ष पर रहते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया। दूसरी ओर अन्य वर्गों में गोरखपुर की खिलाड़ी अपनी हीट्स में पहले स्थान पर नहीं आ सकीं, लेकिन दूसरे और अन्य स्थानों पर रहने के कारण उन्हें रेपचेज के जरिए वापसी करने और फाइनल की रेस में बने रहने का मौका मिलेगा। रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश खेल विभाग के सहयोग से रामगढ़झील में लीग के हीट्स (प्रारंभिक दौर) आयोजित हुए। जूनियर क्वाड्रुपल स्कल में गोरखपुर क्वींस की अंशू, काजल पाल, जसकरनवीर कौर, कनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.