गोरखपुर, अप्रैल 24 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर क्लब के संचालक अतुल श्रीवास्तव के बेटे अमरीश श्रीवास्तव (40) ने शुक्रवार सुबह कुस्मही स्थित अपने फार्महाउस में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अमरीश सुबह करीब 9 बजे अपनी फॉर्च्यूनर कार से फार्महाउस पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह मोबाइल पर किसी से बातचीत करते हुए ऊपर की मंजिल पर गए। कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर फार्महाउस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो अमरीश खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे। उनके हाथ में पिस्टल थी और गोली उनके चेहरे पर लगी थी। मौके पर ही उनकी मौत हो चुकी थी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर क्लब संचालक के बेटे ने सुसाइड किया; फार्महाउस में खुद को गोली मारी, खून से लथपथ शव मिलासूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और एसप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.