गोरखपुर, अप्रैल 19 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर क्लब परिसर में रविवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्यों पियूष बंका डॉ. शिव शरण दास, सुरेश सिंह, डॉ. आरए अग्रवाल, डॉ. सीएम तिवारी, एसपी गोयल, श्याम बिहारी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. महेंद्र कुमार, दीपक अत्रे ने 50 की संख्या में आम की विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। गोरखपुर क्लब के जनरल सेक्रेटरी डॉ. संजीव गुलाटी ने कहा कि,'प्रकृति हमारे जीवन का आधार है। हमें इसे सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। पौधरोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बना रहता है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुंदर भविष्य भी सुनिश्चित करता है। पौधरोपण कार्यक्रम में निदेशक कृष्णा गु...