गोरखपुर, अगस्त 28 -- UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर को 130 करोड़ की 170 परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसके अलावा यहां बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का भी उद्घाटन करेंगे। कल्याण मंडपम का निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से कराया गया है। इस अवसर पर वह मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी नगर निगम की 140 और जीडीए की कुल 30 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। कल्याण मंडपम परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सीएम योगी नगर निगम की 47.15 करोड़ की 109 विकास कार्यों का शिलान्यास और 69.99 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। जबकि कल्याण मंडपम सहित जीडीए की, 10.84 करोड़ रुपये के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2.75 करोड़ रुपये के 15 कार्यों का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। यह भी पढ़ें- स्मार्ट फोन पर समय खर्च करने के बजाय अच्‍छी पुस्‍तक...