सोनभद्र, जून 1 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। हिण्डाल्को में आयोजित तीन दिवसीय आदित्य विक्रम बिरला मेमोरियल प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में रविवार को गोरखपुर को हराकर वाराणसी की टीम चैम्पियन बनी। हिंडाल्को स्पोर्ट्स काउंसिल एवं जिला हैंडबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में नौ जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। हिंडाल्को मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ से ही वाराणसी की टीम ने बढ़त बनानी शुरू कर दी और पूरे मैच के दौरान अपना दबदबा कायम रखा। गोरखपुर की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन वाराणसी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 26-19 के अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मैच में रेफरी की भू...