गोरखपुर को मिल सकती हैं 20 और इलेक्ट्रिक बसें
गोरखपुर, जुलाई 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश मंत्रिमंडल की ओर से मंगलवार को 250 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दिए जाने के बाद गोरखपुर परिक्षेत्र को 20 और इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। परिवहन निगम के सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित आवंटन में गोरखपुर को अतिरिक्त बसें मिल सकती हैं। हालांकि परिवहन निगम की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि ऐसा होता है तो परिक्षेत्र में 50 सीटर इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 20 से बढ़कर 40 हो जाएगी।
वर्तमान स्थिति वर्तमान में गोरखपुर परिक्षेत्र के पास 20 इलेक्ट्रिक बसें हैं। इनमें से 10 बसें अयोध्या, वाराणसी, सोनौली, पडरौना और तमकुहीराज सहित विभिन्न रूटों पर नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। शेष 10 बसों का पंजीकरण कार्य भी पूरा हो चुका है। इनके संचालन के लिए लगाए गए चार्जरों की सभी आवश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.