गोरखपुर के हरपुर बुदहट में चौकीदार के बेटे की सब्बल मारकर हत्या, पट्टीदारों पर आरोप
गोरखपुर, मई 21 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता हरपुर बुदहट क्षेत्र के भेउसा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि पट्टीदारी के लोगों ने युवक रामसेवक चौहान (30) पर सब्बल से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना में उसके माता-पिता भी घायल हो गए, जिनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता सुराली चौहान हरपुर बुदहट थाने में चौकीदार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामसेवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते मृतक के चाचा शिवचरन, उनके बेटे रणविजय और आलोक समेत आधा दर्जन लोगों ने घेरकर हमला किया। मृतक के भाई का कहना है कि उसके चाचा बाहर से घर आए थे और योजनाबद्ध तरीके से अपने बेटों के साथ मिलकर सब्बल से हमला कर हत्या कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.