गोरखपुर, मई 8 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के आराजी चिलबिलवां निवासी युवक की सऊदी अरब में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गुरुवार देर रात मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।आराजी चिलबिलवां निवासी गोबरी की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए उनका 27 वर्षीय पुत्र सलमान करीब एक वर्ष पहले सऊदी अरब बड़ी गाड़ी चलाने के काम से गया था। परिजनों के मुताबिक सलमान प्रतिदिन फोन पर परिवार से बातचीत करता था। गुरुवार रात जब काफी देर तक उससे संपर्क नहीं हो सका तो परिजन परेशान हो गए। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों से संपर्क कर जानकारी लेने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि देर रात करीब दो बजे फोन के जरिए सलमान की मौत की सूचना परिवार को दी गई। सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.