गोरखपुर के बाद अलीगढ़ में स्कूल टीचर का यौन उत्पीड़न, नौकरी की धमकी देकर गंदी डिमांड
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- अलीगढ़/ गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हाल ही में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की हत्या हो गई। इस मामले में पुलिस ने स्कूल मैनेजर को गिरफ्तार किया। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर स्कूल मैनेजर ने शिक्षिका को मौत के घाट उतार दिया और लाश को देवरिया ले जाकर चलती कार से फेंक दिया। उधर, अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के एक पब्लिक स्कूल में दो शिक्षिकाओं के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पॉश कमेटी ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित शिक्षिका शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचीं, जहां उनकी एसएसपी से मुलाकात हुई। शिक्षिका ने एसएसपी के सामने पूरे प्रकरण को विस्तार से रखा। एसएसपी ने उनको बताया कि मामले की जांच पॉश कमेटी कर रही है। ऐसे में मामले में अब कमेटी की रिपोर्ट पर नजर टिकी है। अलीगढ़ के देहली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.