गोरखपुर के बाद अयोध्या में हादसा; PWD ऑफिस की दीवार ढही, मैकेनिक की मौत
वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 7 -- गोरखपुर में गुंबद हादसे में दो वकीलों की मौत के बाद अयोध्या में भी जर्जर भवनों और ढांचों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। सोमवार को सदर तहसील के सामने स्थित लोक निर्माण विभाग (PWD) कार्यालय की जर्जर बाउंड्री वॉल अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से सड़क किनारे मोटरसाइकिल मरम्मत करने वाले मैकेनिक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि रविंद्र PWD कार्यालय की बाउंड्री वॉल के सहारे तिरपाल डालकर सड़क किनारे मोटरसाइकिल बनाने का काम करता था। इसी काम से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।PWD की बाउंड्री वॉल गिरने से हादसा सोमवार को बारिश के कारण बाउंड्री वॉल के आसपास की जमीन दलदली हो गई थी। आशंका जता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.