नई दिल्ली, फरवरी 18 -- विशेष संवाददाता। भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियरिंग सेवा (आईआरएसएसई) के 1989 बैच के अधिकारी राजेश कुमार पांडे ने आधिकारिक तौर पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का पदभार ग्रहण कर लिया। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के मूल निवासी राजेश कुमार पांडे ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई की डिग्री प्राप्त की और आईआईटी दिल्ली से एमटेक किया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भारतीय रेलवे में बरौनी में सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर के रूप में की थी। पश्चिम रेलवे में भी वे विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.