आजमगढ़, मई 2 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) डॉ. अमरकांत सिंह का शनिवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से लिवर संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।मूल रूप से आजमगढ़ निवासी डॉ. अमरकांत सिंह का जून माह में प्रमोशन प्रस्तावित था। वर्ष 2029 तक उनकी सेवा थी। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके पिता वेदपाल सिंह प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता रहे हैं और पंचम वेतनमान दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। डॉ. सिंह चार भाइयों में बीच के थे। भाई सूर्यकांत सिंह वर्तमान में सीतापुर में जिला अल्पसंख्यक अधिकारी हैं।डॉ. यह भी पढ़ें- जून में प्रमोशन होना था डॉ. अमरकांत का, पहले थम गई जिंदगी की रफ्तार सिंह इससे पहले लखनऊ, बरेली, लखीमपुर और मैनपुरी में बेसिक शिक...