गोरखपुर, अप्रैल 8 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के दो टीटीई ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है। यह जुर्माना यात्रियों से वसूला गया है। रेल राजस्व की क्षति रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन पर मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर कार्यरत जगप्रीत सिंह ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान बिना टिकट/अनियमित टिकट के कुल 15170 केस पकड़े। इसमें 1.09 करोड़ का जुर्माना वसूला है। इसी तरह गोरखपुर स्टेशन पर ही कार्यरत वरिष्ठ टिकट संग्राहक डॉ. अजय सिंह ने बिना टिकट/अनियमित टिकट के कुल 13440 केस पकड़ा, जिससे 1.07 करोड़ का रेल राजस्व अर्जित किया है। इनके अलावा लखनऊ स्टेशन पर कार्यरत ट्रेन टिकट निरीक्षक, उमेश कन्नौजिया, मुख्य टिकट निरीक्षक रिजवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.