गोरखपुर के ग्राम पंचायत आय कमाने में सूबे में छठे स्थान पर
गोरखपुर, मार्च 25 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। प्रदेश सरकार की ओर से लागू पंचायत प्रतिपूर्ति प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में गोरखपुर के 40 गांवों ने 11 लाख रुपये की आय अर्जित कर प्रदेश में छठा और मंडल में दूसरे स्थान जगह बनाया है। वहीं सिद्धार्थनगर के 45 गांवों ने सबसे अधिक करीब 30 लाख रुपये आय अर्जित कर प्रदेश में पहले नंबर पर रहा। संतकबीरनगर के 21 गांवों ने करीब 25 लाख रुपये खुद के श्रोतों से आय कमाकर प्रदेश में दूसरे और महराजगंज के 97 गांवों ने करीब 21 लाख रुपये कमाकर चौथा स्थान हासिल किया है। गोरखपुर मंडल में महराजगंज पहले स्थान पर है। दरअसल, पंचायत प्रतिपूर्ति योजना के तहत ग्राम पंचायत के स्वयं के श्रोत से आय कमाने पर सरकार ऐसे गांवों में विकास कार्यों के लिए पांच गुना प्रोत्साहन धनराशि देती है। इस योजना का प्रमुख उद्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.