गोरखपुर, फरवरी 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। राजकीय उद्यान, गोरखपुर द्वारा जनपद के कृषकों को प्रादेशिक स्तर पर अपनी उपज प्रदर्शित करने का अवसर दिया जा रहा है। जन भवन, लखनऊ में आगामी 6, 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित होने वाली फल, शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में गोरखपुर जनपद की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यालय अधीक्षक, राजकीय उद्यान गोरखपुर परसनाथ द्वारा जनपद के समस्त विकास खण्ड प्रभारियों एवं सहयोगियों को जारी किए निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विकास खण्ड से 25-25 कृषकों का पंजीकरण कराते हुए उनके द्वारा उत्पादित उत्कृष्ट फल, शाक-भाजी एवं पुष्प का संकलन किया जाएगा। संकलित प्रदर्श सामग्री को 4 फरवरी को कार्यालय में उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। आयोजन से कृषकों को अपनी उन्नत कृषि उपज को राज्य स्तर पर प्रस्तुत करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.