गोरखपुर के इस कॉलेज से हटाए गए 18 टीचर, छात्रों ने दी आंदोलन की चेतावनी
निज संवाददाता, अगस्त 8 -- UP News: यूपी के गोरखपुर स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज से 18 शिक्षकों को निष्कासित कर दिया गया है। साथ ही फैशन डिजाइनिंग (क्रिएटिव आर्ट एंड इनोवेटिव सेंटर) की कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार फैशन डिजाइनिंग के शिक्षकों समेत विभिन्न विभागों के 13 शिक्षकों को उनके खराब प्रदर्शन के आधार पर हटाया गया है, जबकि एक शिक्षक पर महाविद्यालय विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। वहीं, चार शिक्षकों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस निष्कासन को लेकर छात्र संयुक्त संघर्ष समिति और कॉलेज में ठन गई है। शिक्षकों के निष्कासन के विरोध में छात्र संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें शिक्षकों की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर 8 अगस्त को आंदोलन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.