देवरिया, मार्च 16 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। राप्ती नदी के तट पर बसे हड़हा गांव में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गोरखपुर के मठिया गांव के पहलवान आकाश यादव ने सोहगौरा के भोला पहलवान को पलक झपकते ही आसमान दिखा दिया।सपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप यादव व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीताराम यादव ने फीता काटने के साथ ही पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किए। जिसके बाद पहलवान अपने जोड़ के लिए अखाड़े का चक्कर लगाने लगे। सूरज यादव सोहगौरा ने गोरखपुर के पहलवान धर्मपाल यादव को चित कर दिया। सोहगौरा के पहलवान दुर्गा यादव ने नई बाजार के पहलवान लाला यादव को पटक दिया। रेलवे गोरखपुर के पहलवान विकास चौहान व सरहरी गोरखपुर के पहलवान मनोज यादव एवं गोरखपुर के पकड़पुरा के पहलवान सत्यवीर सिंह यादव व सरहरी के पहलवान अमन यादव की कुश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.