कार्यालय संवाददाता, फरवरी 20 -- यूपी के गोरखपुर में सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद मरीजों में फैले बैक्टीरियल संक्रमण मामले की मजिस्ट्रियल जांच पूरी हो गई है। जांच टीम ने डीएम को सौंपी रिपोर्ट में ऑपरेशन के दौरान ओटी में संक्रमण और लापरवाही की पुष्टि करते हुए अस्पताल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है। वहीं,अस्पताल में सर्जरी कराने वाले एक और मरीज की दूसरी आंख में संक्रमण हो गया है। न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में एक फरवरी को मोतियाबिंद सर्जरी के बाद 22 लोगों की आंखों में संक्रमण फैल गया था। दिल्ली एम्स सहित विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 12 लोगों की आंख की रोशनी जा चुकी है। 10 लोगों की आंखें निकालनी पड़ी हैं। मामले की जांच के लिए डीएम ने एडीएम प्रशासन सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में कमेटी बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.