कानपुर, जुलाई 22 -- कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन के लिए सभी टीमों ने कोच और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ नियुक्त कर लिए हैं। गौर गोरखपुर लायंस ने मुख्य और गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी अंकित सिंह राजपूत को दी है। वहीं, बल्लेबाजी कोच मुमताज कादिर और फील्डिंग कोच मनु कुमार को बनाया गया। कानपुर सुपर स्टार ने ज्ञानेंद्र पांडेय को टीम मेंटर और डायरेक्टर बनाया है। अभिनव दीक्षित को फील्डिंग कोच बनाया गया है। अभी हेड कोच और बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच तय करना बाकी है। काशी रुद्रास ने ध्रुव सिंह को मुख्य कोच, बल्लेबाजी व गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी उबैद कमाल, फील्डिंग कोच जावेद अनवर को बनाया है। यह भी पढ़ें- ऑक्शन में 282 खिलाड़ियों पर होगा धन वर्षा लखनऊ फाल्कंस ने आशीष जैदी को गेंदबाजी कोच, उमंग शर्मा को बल्लेबाजी कोच व टीम मैनेजर बनाया है। सौरभ दुबे को ...