संतकबीरनगर, फरवरी 7 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। गोरखपुर की रहने वाली एक युवती को प्रेमजाल में फांस कर शादी का झांसा देकर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध बनाया। शारीरिक शोषण के दौरान की बनाए वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर विभिन्न जगहों पर बुलाकर संबंध बनाता रहा।अपने साथी की मदद से 02 जनवरी को गोरखपुर के एक होटल में बुलाकर 06 दिनों तक संबंध बनाया और धमकी दिया। 05 फरवरी को गर्भ ठहरने की पीड़ित युवती को जानकारी हुई तो वह कोतवाली खलीलाबाद पहुंच गई। ऐसा आरोप लगाते हुए आरोपी युवक पर केस दर्ज कराया। गोरखपुर जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती का आरोप है कि करीब 14 वर्ष पूर्व से संतकबीरनगर जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले आरोपी युवक से व्यावहारिक व परिवारिक संबंध था। आने-जाने के दौरान ही आरोपी...