गोरखपुर की गरिमा सिंह के कितने शिकार? 2 और FIR; 6 बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों के भी नाम
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 22 -- लोन माफ कराने और नया लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की आरोपी गरिमा सिंह और उसके गिरोह के कई लोग शिकार हुए हैं। एक-एक करके वे लोग सामने आने आ रहे हैं। गरिमा और उसके गिरोह के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उसके खिलाफ अब तक नौ केस दर्ज हो चुके हैं। नए मुकदमे एम्स और महराजगंज के घुघली थाने में दर्ज कराए गए हैं। घुघली थाने में दर्ज मुकदमे में गरिमा सिंह और उसके साथियों के अलावा छह बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है। महराजगंज के घुघली क्षेत्र के बारीगांव हरखी निवासी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने 17 अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह महराजगंज के बरगदवां में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। गरिमा सिंह दूर की रिश्तेदार होने के कारण अक्सर उनके घर आती-जाती थी। उनका पहले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.