गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 16 -- गोरखपुर में एनईईटी की तैयारी कर रहे छात्र दीपक की हत्या और बवाल को लेकर कड़ा एक्शन हुआ है। प्रभारी समेत पूरी पुलिस चौकी को सस्पेंड कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। लोगों का आरोप है कि पशु तस्करों की शिकायत कई बार की गई लेकिन पुलिस वालों ने सुनवाई नहीं की। मंगलवार को भी वारदात से पहले पुलिस को सूचना दी गई थी। वहीं, एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश भी मंगलवार रात गोरखपुर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एडीजी ने पीड़ित परिवार से बात की और आरोपितों पर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि वह मुख्यमंत्री को इसकी रिपोर्ट देंगे। छात्र दीपक की हत्या के बाद सड़क जाम करने वाले परिवारीजनों की पांच मांग में से एक मांग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.