गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए रक्षामंत्री से मिले सांसद
गोरखपुर, जुलाई 21 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सांसद रवि किशन शुक्ल ने सोमवार को संसद भवन में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट कर पूर्वांचल से जुड़े रक्षा मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। सांसद ने गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि बढ़ते यात्री संख्या, क्षेत्र के तीव्र आर्थिक विकास तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर हवाई संपर्क सुनिश्चित करने के लिए एयरपोर्ट का शीघ्र विस्तार अत्यंत आवश्यक है। रक्षा मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई एवं समुचित परीक्षण के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार क्षेत्र की प्रगति, निवेश, पर्यटन और रोजगार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.