गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। गोरखपुर एयरपोर्ट पर वाईफाई सेवा रविवार से शुरू हो गई। इस सेवा का वर्चुअल शुभारम्भ राजकोट एयरपोर्ट से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने किया। गोरखपुर एयरपोर्ट पर शुरू की गई यह निःशुल्क सार्वजनिक वाई-फाई सेवा यात्रियों को बेहतर डिजिटल कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, जिससे वे अपने यात्रा समय का अधिक प्रभावी उपयोग कर सकेंगे। इस अवसर पर गोरखपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं वर्तमान सांसद गोरखपुर रविकिशन शुक्ल ने इस सुविधा के शुरू होने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर हवाई अड्डे के समग्र विकास एवं यात्री सुविधाओं के निरंतर विस्तार के लिए प्रयासरत हैं और भविष्य में भी यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। इस सेवा से यात्री सुविधाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.