गोरखपुर एम्स के आईसीयू में मरीज की मौत पर हंगामा, तोड़फोड़-महिला कर्मी से मारपीट
कार्यालय संवाददाता, मई 20 -- यूपी के गोरखपुर में एम्स के सर्जिकल आईसीयू में मरीज की मौत के बाद मंगलवार की सुबह पांच बजे से लेकर छह बजे तक जबरदस्त हंगामा और मारपीट हुई। मामले में मरीज के परिजनों पर एम्स में तैनात महिला सफाईकर्मी और नर्सिंग ऑफिसर के साथ अभ्रदता करते हुए मारपीट का आरोप है। मारपीट की इस घटना में सर्जिकल वार्ड के कांच का शीशा भी टूट गया। इसके बाद वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एम्स के गार्ड और पुलिस पहुंची। इसके बाद तीमारदारों की गार्डों और पुलिस के साथ भी कहासुनी हुई है। पुलिस ने शव को एसआईसीयू से हटाकर मोर्चरी में रखवा दिया। देर शाम एम्स प्रशासन की तरफ से तहरीर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। बताया जा रहा है कि कुशीनगर का रहने वाला रवि यादव (45) को अल्कोहलिक पैंक्रियाटाइटिस और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.