गोरखपुर, जून 20 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। आम की पूर्वांचल की पारंपरिक प्रजातियों के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से 21 जून को गोरखपुर क्लब में 'गोरखपुर मैंगो फेस्टिवल' आयोजित होगा। एक दिनी इस महोत्सव में दुर्लभ आमों की प्रदर्शनी, विशेषज्ञ परिचर्चा, व्यंजन प्रतियोगिता और आम से बने उत्पादों का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र होगा। आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। यह भी पढ़ें- योग दिवस पर डीएमसी मॉल में होगा आम महोत्सवआम की प्रजातियों के संरक्षण का महत्व भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटेक) गोरखपुर अध्याय द्वारा पूर्वांचल की विलुप्ति की ओर बढ़ रही आम की देशी एवं पारंपरिक प्रजातियों के संरक्षण और उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चतुर्थ 'गोरखपुर मैंगो फेस्टिवल' का आयोजन 21 जून को गोरखपुर क्लब के सभागार में होगा।आम उत्पादन का मह...