गोरखपुर, मार्च 15 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पिपराइच थाना क्षेत्र के सिंहोरिया गांव में 23 वर्षीय युवती की मौत का मामला हत्या का निकला। पुलिस जांच में सामने आया कि युवती हंसिया पर गिरकर घायल नहीं हुई थी, बल्कि उसके पिता ने ही हंसिया से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सिंहोरिया गांव निवासी कमलेश भारती की बेटी नेहा भारती (23) शुक्रवार सुबह घर में मोबाइल पर किसी युवक से बात कर रही थी। इसी बात को लेकर पिता कमलेश उससे नाराज थे। शुक्रवार को भी इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि गुस्से में पिता ने पहले उसे थप्पड़ मारा। इसके बाद घर में रखे हंसिया से नेहा पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए पहले सीएचसी पिपराइच और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ल...