गोरखपुर, जनवरी 2 -- पीपीगज हिंदुस्तान संवाद। पीपीगंज थानाक्षेत्र के भगवानपुर स्थित एक निजी अस्पताल में 75 वर्षीय पूर्व सैनिक की मौत के बाद शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़ फोड़ की और डॉक्टर व स्टाफ के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पीपीगंज के भरवल नगर पंचायत निवासी श्यामलाल यादव (उम्र 75 वर्ष ) के रूप में हुई है। वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद रेलवे से भी रिटायर हो चुके थे। परिजनों के अनुसार 31 दिसंबर की शाम सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें भगवानपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार सुबह करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मरीज की हालत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.