गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। सिटी गैस प्रदाता टोरेंट गैस ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें 02 मार्च रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। जिसके बाद गोरखपुर, संतकबीरनगर और कुशीनगर में जनपद के क्षेत्रों में सीएनजी का रेट 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। इस वृद्धि से सीएनजी से चलने वाले वाहनों का खर्च बढ़ गया है। गोरखपुर जनपद में 20, कुशीनगर में 06 और संतकबीरनगर में 06 सीएनजी फिलिंग स्टेशन हैं। इन फिलिंग स्टेशन से हर दिन 90 हजार किलोग्राम से ज्यादा सीएनजी की बिक्री होती है। तकरीन 9 हजार की संख्या में आटो, बसें और अन्य चार पहिया वाहन में सीएनजी की फिलिंग होती है। सीएनजी की दरों में बढ़ोत्तरी से सीएनजी आटों की चालकों पर महंगाई की मार पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.