गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का मंगलवार को समापन हुआ। शिविर में विवि की महंत अवेद्यनाथ इकाई, मैत्रैई इकाई, गार्गी इकाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई शामिल हुई। मुख्य अतिथि अधिष्ठाता नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय डॉ. डीएस अजीथा और नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय के प्राचार्य डॉ. रोहित कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। शिविर के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। जिनमें भाषण, वाद-विवाद, गायन, कविता पाठ, नाट्य मंचन, नृत्य प्रतियोगिता तथा फैशन शो प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अजीथा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.