गोरखपुर, मार्च 20 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। वासंतिक नवरात्र के पहले दिन गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ कलश स्थापित किया गया। गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के प्रतिनिधि के रूप में मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान संपन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत दुर्गा सप्तशती पाठ से हुई, जिसके बाद देवी के विभिन्न स्वरूपों का आह्वान कर कलश स्थापित किया गया। इस दौरान डॉ. अरविन्द चतुर्वेदी, अश्वनी त्रिपाठी, नित्यानंद तिवारी और शशांक पाण्डेय शास्त्री सहित अन्य विद्वान उपस्थित रहे। आरती में योगाचार्य नवनीत दास, विनय गौतम व संस्कृति वेदपाठी छात्र शामिल हुए। मंदिर प्रशासन के अनुसार आगामी नौ दिनों तक प्रातः व सायंकाल दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती का क्रम जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.