चम्पावत, मार्च 27 -- डीएम मनीष कुमार ने सीमांत मंच क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने दूबड़ क्षेत्र में पार्किंग स्थल के लिए जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध गुरु गोरखनाथ धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। डीएम मनीष कुमार सीमांत मंत्र क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने गुरु गोरखनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग व्यवस्था देखी। इसके लिए उन्होंने जमीन का निरीक्षण किया। डीएम ने सीएनडीएस की ओर से कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा की। मंदिर परिसर में हेलीपैड निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल का निरीक्षण किया। मंदिर प्रांगण में तैनात एसएसबी के जवानों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने बेहतर आवासीय सुविधा के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.