गोरखपुर, मई 16 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हुमायूंपुर उत्तरी स्थित जगेश्वर पासी चौराहे पर टू लेन सड़क एवं नाला निर्माण परियोजना के निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की जलनिकासी समस्या को गंभीरता से उठाए जाने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में नगर निगम ने पुन: संबंधित मोहल्लों की जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तकनीकी सर्वे कर लेबल मार्किंग किया। ताकि नाला निर्माण के दौरान गलियों की जलनिकासी सुगम बनाने में कोई दिक्कत न आए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया था कि नाला निर्माण से जुड़े आसपास के सभी मोहल्लों के पानी की निकासी के लिए जलस्तर का तकनीकी परीक्षण कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए जा रहे नाल...