गोरखनाथ ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू, एक माह बंद रहेगा एक लेन
गोरखपुर, मई 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत शनिवार से शुरू हो गई। पुल की आधी लेन को बंद करके मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भारी वाहनों को बरगदवां से डायवर्ट किया गया है, जो खजांची मार्ग के जरिए शहर में प्रवेश करेंगे। मरम्मत कार्य के दौरान पुल की आधी लेन को बैरिकेडिंग कर दिया गया है, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन जारी है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत कार्य के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त किया जाएगा, ताकि पुल को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रंजन सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है और इसे तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.