गोरखपुर, मार्च 8 -- गोरखपुर, निज संवाददाता होली के बाद लोगों के काम पर लौटने की जद्दोजहद के चलते रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मों पर जबरदस्त भीड़ हो रही है। शनिवार को गोरखधाम ट्रेन में जगह पाने के लिए यात्री करीब 5 घंटे लंबी लाइन में लगे रहे। प्टेलफार्म 9 पर यात्री अपने बच्चों के साथ सुबह 10 बजे से लाइन में लगे थे। वहीं, शाम चार बजे प्लेटफार्म पर आई दरभंगा-दिल्ली ट्रेन भी यात्रियों से खचाखच भरी थी। इस दौरान कई यात्री जगह नहीं मिलने से मायूस लौट गए।प्लेटफार्म 9 पर गोरखधाम के लगने के चंद मिनटों में ट्रेन खचाखच भर गई। जितने यात्री सीट पर बैठे थे, उससे ज्यादा खड़े थे। दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा कर रहे अभिषेक, सुग्रीव और दुक्कम मांझी ने बताया कि अंदर इतनी ज्यादा भीड़ है कि पैर रखने की जगह नहीं है। वहीं दिल्ली से एमबीए कर रहे शुभम और अपनी बेटी के य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.